Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन बढ़ने के बाद शनिवार को बदरहुआ गेज पर जहां स्थिर है, वहीं डिघिया गेज पर 24 घंटे में छह सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, तटवर्ती क्षेत्रों में हो रही कटान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, चार संपर्क मार्गों पर पानी भरे होने और मार्ग कटने से आवागमन बाधित हो गया है। शनिवार को नदी का बहाव तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान होती रही। देवारा खास राजा, सहबदिया और बरामदपुर में खेती योग्य भूमि नदी में समा रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। घाघरा नदी देवारा खास राजा गांव के साथ ही सहबदिया, बरामदपुर और हाजीपुर गोला पुल के पास तेजी से कटान कर रही है। इन क्षेत्रों में किसान परवल की खेती करते हैं और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। नदी की कटान से उनकी उपजाऊ जमीन लगातार कम हो रही है। जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडराने लगा है। देवारा खास राजा गांव के रामदेव, प्रदीप, रामकेश, रघुनाथ, रामनिवास, रामनारायण, रामलखन, राकेश, बुधराम, राधेश्याम, कमला, बलकेश्वर, बिहारी और उभाचरण समेत कई किसानों की जमीन कटान की जद में है। सहबदिया और बरामदपुर में भी कटान जारी रहने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि हर वर्ष घाघरा नदी उनकी खेती योग्य भूमि काट रही है। इससे वे धीरे-धीरे भूमिहीन होते जा रहे हैं। समय रहते कटान रोकने के उपाय नहीं किए गए तो किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
निरीक्षण के बाद मुआवजे की होगी कार्रवाई
एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय ने बताया कि निरीक्षण के बाद किसानों को उचित मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। इसका लाभ पात्र किसानों को ही दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद प्रभावित किसानों में मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, किसान कटान से हुए नुकसान के आकलन और राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
चार संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित
बाढ़ के पानी के कारण मानिकपुर, सोनौरा, बेलहिया और उर्दिहा संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। संपर्क मार्गों के कट जाने और पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा के लिए कुल 17 नावें लगाई गई हैं।
पशुओं में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं के पर्याप्त टीकाकरण नहीं होने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। पशुपालकों का कहना है कि गांवों में पानी भर जाने के कारण पशु चिकित्सा विभाग की टीमें कई बाढ़ प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। देवारा इस्माइलपुर निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी पर्याप्त संख्या में पशुओं का टीकाकरण नहीं हो पाया है।
डिघिया पर छह सेमी बढ़ा जलस्तर, बदरहुआ पर रहा स्थिर
डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे 70.25 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार शाम चार बजे बढ़कर 70.31 मीटर पहुंच गया। इस प्रकार 24 घंटे में छह सेमी की वृद्धि हुई। यहां खतरे का निशान 70.40 मीटर है। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नौ सेमी नीचे दर्ज किया गया। डिघिया गेज पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर दर्ज किया गया है। बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे और शनिवार शाम चार बजे 71.22 मीटर पर स्थिर रहा। यहां 24 घंटे में जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ। बदरहुआ गेज पर खतरे का निशान 71.68 मीटर है। इस हिसाब से शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 46 सेमी नीचे रहा। यहां न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play