Azamgarh News: दुर्घटना में घायल फार्मेसी छात्र की मौत, लोगों ने लगाया जाम – Hindustan

Azamgarh News: तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चिरावर गांव के पास तीन दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल डी फार्मा के छात्र शनिवार रात में लखनऊ में मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक की हालत है। रविवार को लखनऊ से शव गांव लाए जाने पर ग्रामीणों ने तहबरपुर बाजार के टीकापुर मोड़ पर जाम लगा दिया। जिससे कप्तानगंज-मोहम्दपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दुर्घटना के बाद कार सवार को छोड़े जाने से ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त था। तहसीलदार निजामाबाद, सीओ बूढ़नपुर के समझाने-बुझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चिरावर गांव के 22 वर्षीय शिवम पाल और 23 वर्षीय नितिन यादव निवासी रजथरिया थाना कप्तानगंज दोनों डी फार्मा के छात्र थे।

नितिन के मामा की तहबरपुर बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। दोंनो छात्र वहां काम करते थे। शुक्रवार रात में शिवम पाल ओर निनित यादव अपने एक और मित्र 22 वर्षीय शिवनाथ गुप्ता निवासी मेढ़ी थाना तहबरपुर के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव से निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। गांव के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तीनों को लेकर लोग तहबरपुर सीएचसी पहुंचे, डॉक्टर ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। शिवनाथ गुप्ता को हल्की चोट लगने से उसे डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। जबकि शिवम पाल और नितिन यादव को रेफर कर दिया। शिवम पाल को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार रात में उसकी मौत हो गई। निनित यादव का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस से शिवम पाल का जब शव आया तो लोगों ने शव को टीकापुर तिराहा पर रख कर जाम कर दिया। पुलिस पर पकड़े गए कार सवार को छोड़ने का आरोप लगा रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार निजामाबाद उमेश सिंह, सीओ बूढ़नुपर के साथ ही तहबरपुर और कप्तानगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार और सीओ के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News