Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हरिऔध कला केंद्र में गुरुवार को भव्य मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप एवं ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों द्वारा चयनित 600 लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बैंकिंग कार्यक्रमों के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बैंकिंग क्षेत्र एवं जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बैंकों से आह्वान किया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए अधिकाधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे ये प्रयास विकसित भारत के संकल्प तथा भारत सरकार के मिशन-2047 को साकार करने की दिशा में उठाए जा रहे छोटे-छोटे किंतु महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण राशि का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा समय से ऋण का पुनर्भुगतान करने की अपील की。
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख (साउथ) इश्तियाक अरशद ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मेगा क्रेडिट कैंप के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक और प्रशासन मिलकर जनपद में आर्थिक गतिविधियों को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त 2026 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित क्रेडिट कैंप के दौरान मंडल में लगभग 20 बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 8,921 लाभार्थियों को कुल 519 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। इसमें स्वरोजगार, कृषि, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार, यूबीआई (उत्तर) के क्षेत्र प्रमुख मनीष कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के आरबीसी प्रमुख अजीत कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रमुख रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ संजय कुमार सिंह सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play