Badaun News: अलापुर में एंटी नारकोटिक्स टीम का छापा, पांच किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार – Hindustan

Badaun News: क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स यूनिट बरेली की टीम ने छापेमारी कर दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई। बिहार का रहने वाला युवक काफी समय से अलापुर क्षेत्र में अपने ही एक परिचित को अफीम की सप्लाई कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने एंटी नारकोटिक्स यूनिट बरेली को दी तो नारकोटिक्स टीम ने अलापुर पुलिस के साथ सौदेबाजी के दौरान दो तस्करों को दबोच लिया। इस तस्करी का मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला एक डॉक्टर है जो अपने नेटवर्क में शामिल लोगों से तस्करी करा रहा था। नारकोटिक्स टीम ने पकड़े गए दोनों तस्करों के साथ ही बिहार के रहने वाले अफीम तस्कर के खिलाफ भी मुकदमा कराया है। अलापुर थाना क्षेत्र में काफी समय से अफीम तस्करी हो रही थी। सूचना देने वाले ने सौदेबाजी का दिन और समय भी बताया। शुक्रवार की रात एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना दी गई कि बिहार का रहने वाला युवक बड़ी मात्रा में अफीम लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स यूनिट बरेली के सब इंस्पेक्टर विकास यादव अपनी टीम के साथ अलापुर थाने पहुंचे और एसओ सनी चौधरी को मिशन के बारे में बताया।

इसी बीच रात करीब नौ बजे सूचना देने वाले ने बताया कि क्षेत्र में ही म्याऊं रोड पर कोल्डस्टोर के सामने यह डील होगी। टीम वहां पहुंच गई। इसी दौरान दो युवक वहां दिखे तो मुखबिर का इशारा मिलते ही टीम ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से पांच किलो अफीम बरामद हुई। मामले की जानकारी पर सीओ दातागंज अशेषनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सीओ के सामने पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने अपने नाम पते बताए।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

एक ने अपना नाम अमित विश्वकर्मा निवासी वजीरगंज जिला गया बिहार बताया तो दूसरे ने अपना नाम धर्मवीर यादव निवासी गांव कुंदननगला थाना अलापुर बताया। बिहार के रहने वाले अमित ने बताया कि उसके गांव का ही डॉक्टर नवलेश यादव इस धंधे को अंजाम देता है। डॉक्टर नवलेश और दूसरे आरोपी धर्मवीर यादव की आपस में दोस्ती है। डॉक्टर नवलेश ने ही अफीम लेकर धर्मवीर यादव के पास भेजा था। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ अफीम तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News