Badaun News: कार चालक पर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वाहन चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी एसवीर पुत्र श्याम सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे उनका भाई सुभाष और गांव का सोनपाल बाइक से ग्राम खितौरा बाजार से घर लौट रहे थे। ग्राम तिगरा के पास सामने से तेज रफ्तार ईको कार आई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोनपाल की भी मौत हो गई। डाक्टर राजकुमार पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम बर्नी ढकपुरा थाना बिल्सी ने हादसा देखा था। उन्होंने वादी और ग्राम प्रधान को फोन से सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सोनपाल को अस्पताल पहुंचाया। सुभाष का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया।एसवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर सहसवान पुलिस को ईको की जानकारी दी गई। अंतिम संस्कार के बाद वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने वाहन, चालक और मालिक के मिलने की बात बताई और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। अगले दिन थाने पहुंचने पर दरोगा ने बताया कि चालक ने दुर्घटना से इंकार किया है, इसलिए वाहन, चालक और मालिक को छोड़ दिया गया। न्यायालय के आदेश पर ईको चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play