Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार की रात शहर में कुहासे जैसी धुंध छाई रही। रविवार सुबह भी इसका असर देखने को मिला। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में धुंध के कारण वातावरण धुंधला नजर आया। खासकर सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे ओवरब्रिज से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन नहीं दिख रहा था। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। शहर में रातभर धुंध छाए रहने से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई।
वहीं, मौसम में बदलाव के कारण लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दिन के समय तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने से गर्मी का अहसास भी बना हुआ है। मौसम में बदलाव के साथ ही अब लोगों को ठंड बढ़ने का इंतजार है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play