Badaun News: बदायूं। दीपावाली का त्योहार करीब आता जा रहा है। प्रकाश के इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। दीवाली पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में विशेष लाइटिंग की जाएगी। प्रमुख स्थानों के साथ ही हर गली-मोहल्ले में विशेष झालरें लगवाई जाएंगी। तीन दिन तक दीपावाली के पावन अवसर पर शहर पालिका की ओर से जगमग किया जाएगा। प्रकाश पर्व दीपावाली का त्योहार करीब आ रहा है। त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
सभी दीवाली को यादगार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। घरों में रंग रोहन का कार्य शुरू हो चुका है। प्रकाश उत्सव पर शहर को जगमग बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली हैं। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों के साथ सभी वार्डों में विशेष लाइटिंग और बाहर से मंगवाई जा रहीं झालरों को लगाया जाएगा।प्रकाश पर्व पर तीन दिनों तक शहर को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी करते हुए प्रकाश अधीक्षक को चेयरमैन ने निर्देश दिए हैं कि इस दीवाली शहर में विशेष लाइटिंग कराई जाए। इस संबंध में चेयरमैन फात्मा रजा का कहना है कि दीपावाली पर शहर में विशेष लाइटिंग के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। प्रमुख स्थानों के साथ ही सभी वार्डों में विशेष लाइटिंग कराई जाएगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play