Badaun News: जिले में अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद सभी को ठंडक का अहसास हो गया है। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां धूप से गर्मी थी, वहीं दोपहर बाद अचानक आसमान में छाए काले बादलों के साथ ही ठंडी हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो गई। बूंदाबांदी होते ही सभी को ठंडक का अहसास हो गया। देर शाम के बाद मौसम हर घंटे ठंडा होता चला गया। गुरूवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो हल्की गर्मी का अहसास सभी को था। गर्मी में लोग घरों के अंदर पंखा और कूलर चला रहे थे। किसी को अहसास भी नहीं था कि हल्की गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल जाएगा।
दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छाने लगे। कुछ ही समय में काले बादल छाए तो ठंडी तेज हवाएं चलने लगीं। इसी के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई।पारा जो 31 पार था वह लुढ़क कर 22 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद शाम के समय शहर समेत कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होते ही तापमान और कम हो गया। शाम छह बजे तक मौसम ने सभी को ठंडक का अहसास करा दिया। इससे लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया तो गर्म कपड़े भी निकाल लिए। हालांकि दो दिन बाद फिर से तेज धूप निकलने की संभावनाएं हैं, लेकिन मौसम में अब सुबह-शाम की ठंडक आ चुकी है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play