Bageshwar News: गरुड़ में भी बधाई राशि तय करने की मांग उठी – Hindustan

Bageshwar News: गरुड़, संवाददाता। नगर पालिका बागेश्वर की ओर से किन्नरों को शुभ कार्यों में दी जाने वाली बधाई राशि तय करने के निर्णय का गरुड़ के लोगों ने स्वागत किया है। सिविल सोसाइटी गरुड़ ने नगर पंचायत से भी इसी तर्ज पर बधाई राशि निर्धारित करने की मांग की है। बड़े शुभ कार्यों में अधिकतम 3,100 और छोटे शुभ कार्यों में 2,100 की राशि तय करने का सुझाव दिया गया है। सोसाइटी ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक परिवेश को देखते हुए बधाई राशि की अधिकतम सीमा पांच हजार के बजाय 3,100 और न्यूनतम 2,100 निर्धारित की जानी चाहिए।

ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे पांच हजार रुपये की राशि दे सकें। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत बोर्ड से आगामी बैठक में जनहित को देखते हुए इस प्रस्ताव पर निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही गांवों में भी मनमानी बधाई राशि पर रोक लगाने के लिए जिला पंचायत से पहल करने को कहा है। लोगों का कहना है कि इससे समाज में सौहार्द्र का वातावरण बनेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News