Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में बारिश का दौर अभी भी जारी है। जिले में शनिवार की रात ढाई बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक बारिश हुई। उसके बाद धूप निकल आई, लेकिन शाम चार बजे बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। गरज चमक के साथ एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इन दिनों असिंचित क्षेत्र में धान की फसल कटाई का काम शुरू हो गया है। साथ ही पशुओं के लिए घास भी लोग काटने लगे हैं। बारिश से धान व घास भीगने लगी है। इसके अलावा चार ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप है।
इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तहसील तथा जिला मुख्यालय आने में परेशानी हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है। मौसम का मिजाज आगे दो दिन इसी तरह का बना रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play