Bageshwar News: पर्वतीय विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – Hindustan

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। यूकॉस्ट के तत्वावधान में पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पंचम सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में विभिन्न जनपदों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी, नाटक और कविता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और नवाचार के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मॉडल, कविता और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने विज्ञान की उपयोगिता, समस्याओं के समाधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई संभावनाओं को रेखांकित किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा और रचनात्मकता की कमी नहीं है। प्रयास है कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थी इसे दैनिक जीवन और स्थानीय समस्याओं के समाधान से भी जोड़ें। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन जोशी, डॉ. मनमोहन रावत, बृजेश आगरी, दीप चंद्र जोशी, संगम साह, मधुसूदन जोशी और राजीव निगम आदि मौजूद रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

प्रतियोगिताओं के विजेता

– वैज्ञानिक कविता (हिंदी): जूनियर वर्ग में चंपावत की श्रेया पांडे और सीनियर वर्ग में पिथौरागढ़ की निशा भट्ट प्रथम रहीं।

– कविता (अंग्रेजी): जूनियर वर्ग में चंपावत की चंद्रशी राय और सीनियर वर्ग में पिथौरागढ़ के धीरेंद्र कन्याल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

– मॉडल प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में पिथौरागढ़ की पावनी धामी और सीनियर वर्ग में चंपावत के सचिन कुमार प्रथम रहे।

– क्विज प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा, चमोली और सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर ने पहला स्थान हासिल किया।

– नाटक प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतक्वैराली और सीनियर वर्ग में उदयन इंटरनेशनल स्कूल, चंपावत प्रथम रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News