Bageshwar News: बागेश्वर। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन युवकों को पकड़कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब सेवन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play