Bahraich Dog Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पागल कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. जिले में पागल कुत्तों ने तीन बच्चों समेत चार लोगों को नोंच डाला. लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर कुत्तों को भगाया. जिससे उनकी जान बच पाई. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जानिये पूरी डिटेल…
Trending Photos
Bahraich Dog Attack News/राजीव शर्मा: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर के बाद पागल कुत्तों ने दहशत फैला दी है. जिले में दो थानों के अलग-अलग स्थानों पर तीन बच्चों समेत चार लोगों को नोंच डाला है. जब लोगों ने यह नजारा देखा तो उन्होंने लाठी-डंडे हांककर कुत्तों को भगाया. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
आंगन में खेल रही लड़की पर कुत्ते का हमला
पहली घटना जिले के रिसिया थाना क्षेत्र की है, जहां के शंकरपुर गांव निवासी श्री देवी की 10 वर्षीय बेटी पिंका घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान एक खूंखार आक्रामक कुत्ता घर में आ घुसा और उस पर अचानक हमला कर दिया. घटना को जब परिजनों ने देखा तो वे दौड़कर आए और कड़ी मशक्कत के बाद उस कुत्ते को खदेड़ा. इसके बाद घायल बेटी को रिसिया सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
यह भी पढ़ें: Bahraich News: पहले ससुर की मौत, फिर आहत होकर बहू ने उठाया खौफनाक कदम, सदमें में पूरा परिवार
एक वर्षीय मासूम को कुत्ते ने नोंचा
वहीं दूसरी घटना बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां के जोगनियां गांव निवासी जोगेश चौहान की एक वर्षीय बेटी महक घर के दरवाजे पर खेल रही थी. वहां कुछ अन्य बच्चे भी थे. तभी एक आवारा पागल कुत्ते ने एक के बाद एक दो मासूमों समेत तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. मौके पर चीख पुकार मच गई. जिसे सुनकर परिजन दौड़े-दौड़े आए और जैसे-तैसे मासूम को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया. फिर कुत्ते को वहां से भगाया. महक के चेहरे और सिर में गंभीर जख्म हैं.
कुत्ते के हमले से कौन-कौन हुआ घायल?
इसके बाद परिजन गंभीर हालत में बेटी को मिहींपुरवा सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मासूम को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है. इस दौरान पागल कुत्ते ने जोगनिया गांव के कुल तीन लोगों को बारी-बारी से नोंच कर घायल कर दिया. कुत्ते ने जिन लोगों को घायल किया है, उनमें जोगेस चौहान की एक वर्षीय बेटी महक, कुलदीप की 4 साल की बेटी और रामराज चौहान की 50 वर्षीय पत्नी को शामिल हैं.
इन सभी को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल छा गया है.
यह भी पढ़ें: भेड़ियों की कयामत वाली रात, बढ़ सकता है हमले का खतरा, वुल्फ मून पर लोगों से सतर्क रहने की अपील
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.