Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में एक वर्ग का धार्मिक झंडा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक अपने मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भर कर एक विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर गड़वार पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि उक्त घटना इलाके के धनौती-धूरा गांव का है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को बिजली के खम्भा पर लगे झंडा को जलाने का वीडियो है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है तथा पुलिस इस पर नजर रख रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play