Barapullah Corridor in Delhi: Signal-Free सफर का बड़ा तोहफा! मयूर विहार से AIIMS तक अब आसान होगा सफर – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 29-09-26 12:14
Barapullah Corridor in Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का आज उद्घाटन किया जाएगा और इसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.
करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है. इसके शुरू होने के बाद पूर्वी दिल्ली और नोएडा से दक्षिणी दिल्ली की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. इस कॉरिडोर के जरिए मयूर विहार, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ से आने वाले लोग एम्स, आईएनए और दक्षिणी दिल्ली के अन्य इलाकों तक ज्यादा सुगमता से पहुंच सकेंगे.
ये भी पढ़ें- Ujjain Shahi Masjid Row: शाही मस्जिद विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! CCTV-Drone से होगी पहचान
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News