Bareily News: बरेली। सूर्य की उपासना का महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। रसोई में पारंपरिक प्रसाद की तैयारी और छठी मैया के गीत गूंजने लगे। नहाय-खाय के पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और पूरी शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल का सात्विक प्रसाद तैयार किया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर महापर्व का संकल्प लिया। महिलाएं सुबह से ही साफ-सफाई में लगी रहीं। छठ पूजा में पवित्रता और शुद्धता का विशेष महत्व होने के कारण घरों में खानपान से लेकर रसोई तक का विशेष ध्यान रखा गया। कई परिवारों में पारंपरिक तरीके से मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया गया। बाजारों में भी छठ पूजा की रौनक दिखाई दी। फल, नारियल, सूप और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े परिवारों में पर्व को लेकर खास उत्साह रहा। शनिवार को महापर्व का दूसरा दिन खरना होगा। व्रती दिनभर उपवास रखेंगे और शाम को गुड़ की खीर एवं रोटी का प्रसाद तैयार कर पूजन करेंगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। रविवार शाम को डूबते सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा।
नए चूल्हे पर आज बनेगा ‘खरना’ का प्रसाद
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि ‘खरना’ के रूप में मनाई जाती है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखती है। खरना पर प्रसाद के रूप में गन्ने के रस से तैयार चावल की खीर, पिठ्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बनता है। प्रसाद खाने के बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
छठ पूजा की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़
छठ महापर्व को लेकर नैनीताल रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर के पास बाजार में शुक्रवार को रौनक दिखाई दी। पूजा की तैयारियों के लिए सुबह से ही लोग खरीदारी करने पहुंचने लगे। बाजार में फल, नारियल, सूप, दौरा, गन्ना और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। व्रतियों और उनके परिजनों ने छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री खरीदी। दुकानदारों ने बताया कि पारंपरिक पूजा सामग्री और फल की मांग बढ़ गई है।
घाट पर तैयारियां अधूरी, कचरा जलाने से फैल रही दुर्गंध
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने गुरुवार से रामगंगा घाट पर साफ-सफाई और तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को सफाई के बाद प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। हालांकि घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घाट पर कई स्थानो से कचरा नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि सफाईकर्मी कचरा उठाकर हटाने के बजाय घाट पर ही जला रहे हैं। इससे उठने वाले धुएं और दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। घाट पर मौजूद लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। वहीं पंडित मनोज कुमार ने बताया कि छठ पूजा के लिए घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा पेयजल और मोबाइल शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करना जरूरी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play