Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रुकुमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते कब्रिस्तान में जलभराव हो गया, जिससे दो कब्रों से दफन शव बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पहले गांव निवासी नन्हे का इंतकाल हुआ था, जबकि तीन दिन पहले मेहरून की पत्नी सबरी बेगम का इंतकाल हुआ था। दोनों को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। रविवार को भारी वर्षा होने से कब्रिस्तान में पानी भर गया। सोमवार सुबह देखा गया तो पानी के कारण दोनों शव कब्र से ऊपर आ गए थे। सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की देखरेख में इंजन चलाकर कब्रिस्तान से पानी निकाला गया, इसके बाद दोनों शवों को दोबारा दफनाया गया। बारिश का पानी फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक परिसर में भर गया है। लोग पानी में घुसकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे।
फोटो संख्या 12,11
बारिश में गिरे तीन कच्चे मकान, गांव की गलियां जलमग्न
शीशगढ़, रविवार की रात में गांव बल्ली के हरिप्रसाद उर्फ मंत्री का मकान गिर गया। उसके छत की सात कड़ियां टूट कर गिर गईं। परिजनों ने मकान से बाहर भाग कर अपने को बचाया। लाला राम गंगवार का कच्चा मकान और माया राम गगंवार की खपरैल भरभरा गिर गए। सामान मलबे में दब गया। गांव में पानी का निकास को बनी नालिया चोक होने के कारण लालता प्रसाद, संजीव, चंद्रपाल भोलेनाथ, राजाराम, ओमकार, आदि के घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। लोग पड़ोसियों के घर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं।
हल्का लेखपाल अमरजीत सक्सेना ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। प्रशासक हरिओम ने बताया कि मुख्य नाला छोटा होने के कारण एक साथ ज्यादा पानी नहीं निकल पाता है। वर्षा अत्यधिक हो रही है। इस वजह से थोड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है।
फोटो 13
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play