Bareily News: फरीदपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एव किसानों ने सोमवार को एसडीएम विदुषी सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने धान खरीद में ऑफलाइन टोकन व्यवस्था, खतौनियों में अंश निर्धारण पूरा कराने और आलू-गेहूं की बुवाई से पहले डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता की मांग उठाई है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि आगामी माह से सरकारी धान क्रय केंद्र शुरू होने हैं। किसानों को ऑफलाइन टोकन के लिए पंजीकरण की सुविधा देने के साथ क्रम संख्या के आधार पर धान खरीद सुनिश्चित की जाए। राजस्व अभिलेखों में किसानों के अंश निर्धारण का कार्य अभी करीब 40 से 50 प्रतिशत ही पूरा होने का आरोप लगाते हुए इसे ग्राम स्तर पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
किसानों ने आलू और गेहूं की बुवाई शुरू होने से पहले डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियों द्वारा प्लास्टिक कचरा जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इससे निकलने वाला धुएं लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
इसके अलावा शराब की दुकानों का संचालन शाम चार से रात आठ बजे तक निर्धारित करने और पालतू गायों में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए तत्काल टीकाकरण कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भाकियू अराजनैतिक के हरपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल महासचिव राम रहीम यादव, मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play