Bareily News: स्कूल कालेजों में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव – Hindustan

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर मनमोह लिया। श्रीकृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कान्हा व राधा बने बच्चों की प्रस्तुतियों पर सबसे ज्यादा ताली बजीं। उत्सव में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक दिखी। निदेशक अचल मिश्रा एवं प्रधानाचार्य डॉ. चारू खन्ना ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा शिक्षाओं को स्मरण कर प्रेम, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। जन्माष्टमी पर हुई राधाकृष्ण व मुरली प्रतियोगिता

फतेहगंज पश्चिमी, प्रिटी पैटल्स किड्स जोन में गुरुवार को राधाकृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छोटे बच्चों के कान्हा राधा स्वरूप ने लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में श्रीजी प्रथम, सनाया द्वितीय व सान्वी तृतीय रहीं। मुरली प्रतियोगिता में राज प्रथम, जिकरा द्वितीय व आन्या तृतीय रहीं। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह ने विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक दिनेश पांडेय व प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता मौजूद रहीं।

शीशगढ़, सोमनाथ इंटर कालेज एवं एनडी एकेडमी, शहपुरा मानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत किया। कृष्ण राधा रानी के स्वरूपों की प्रतियोगिता में वंश पाल को बेस्ट कृष्ण एवं आदित्री बेस्ट राधा रानी चुनी गईं। विजेताओं को प्रबंधक डॉ.धर्म सिंह, मुख्य अतिथि गजय सिंह व प्रधानाचार्य अजीत यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार, मिथिलेश कुमारी एवं शिवानी आदि मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News