Basoda 2026: 11 या 12 मार्च, कब है बसोड़ा? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—
Basoda Kab Hai 2026: होली के आठ दिनों बाद बसोड़ा मनाया जाता है. इस दिन शीतला माता की पूजा होती है. बसोड़ा चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते हैं. पंचांग के अनुसार, इस बार बसोड़ा किस दिन मनाया जाएगा इसके बारे में जानते हैं. बसोड़ा की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जान सकते हैं. इस दिन बासी खाना क्या खाया जाता है और किन चीजों का भोग लगाते हैं इसके बारे में जानते हैं.

कब है बसोड़ा? (Basoda Kab Hai)

बसोड़ा चैत्र माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है. 11 मार्च की देर रात 1 बजकर 54 मिनट पर इस तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि का समापन 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर होगा. ऐसे में बसोड़ा सूर्योदय तिथि को महत्व देते हुए 11 मार्च को मनाया जाएगा. इस तिथि को शीतला अष्टमी के नाम से भी जानते हैं. बसोड़ा पर शीतला माता की पूजा होती है.
ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: आज ग्रहण के बाद किस समय खुलेंगे मंदिरों के कपाट? जान लें दर्शन और आरती का समय
बसोड़ा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 11 मार्च को सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. आप इस समय शीतला माता की पूजा कर सकते हैं. बसोड़ा पूजन और शीतला अष्टमी के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा.
शीतला अष्टमी पर बसोड़ा पूजन के लिए एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लें. आप मीठे चावल, हलवा, पूरी, सब्जी सभी चीजों को बनाकर रख लें. इसके बाद बसोड़ा पूजन के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें. पूजा की थाली में दीपक, रोली, हल्दी, अक्षत आदि सामग्री को रखें. शीतला माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें और सभी चीजों को अर्पित करें. शीतला माता को जल अर्पित करें और थोड़ा जल बचाकर घर में छिड़क दें. इससे घर-परिवार में खुशहाली आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने पहले भी धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया है. Email – aman@bagconvergence.in X Account – MrAman0501
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News