Basti News: बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाने के एसआई अनिल कुमार तिवारी ने तहरीर देकर बताया है कि आरोपी महराजगंज फ्लाईओवर के पास रास्ते में गत 12 अगस्त को दिन में खड़ा था। यहां से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने के साथ ही अश्लील गाना गाने के साथ खुद सुन भी रहा था। कप्तानगंज थाने में आरोपी दयानंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पगार में हुई घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पगार निवासी गुड़िया पत्नी रामनरेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत नौ अगस्त को विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव आरोपी दीनानाथ, रोहन, मोहन और देवा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई इस्लाम खां को सौंपी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play