Basti News: हैंडपंप पर गिरकर घायल महिला की मौत – Hindustan

Basti News: विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के धिरौली पांडेय गांव में गांव में घर पर अकेले रह रही महिला की हैंडपम्प पर गिरकर मौत की घटना सामने आई है। महिला नल के पास अचेतावस्था में मिली। आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। महिला को इस हालत में देख आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छावनी थानाक्षेत्र के धिरौली पाण्डेय निवासी सहदीश और उनका बेटा दिल्ली में रहकर कामकाज करते हैं।
जबकि उनकी पत्नी किस्मता देवी (35) गांव में अकेले रहती थीं। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर पर अकेले रह रही किस्मता देवी, सोमवार को पानी लेने हैंडपम्प पर गई थीं। जहां वह अचेत होकर नल पर ही गिर गई और चोटिल हो गई। सिर में चोट व खून निकलता देख आसपास मौजूद लोग तत्काल उन्हें लेकर सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News