Begusarai News: बेगूसराय में डीजे बजाने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, पुलिस ने 18 लोगो… – Zee News

Begusarai News: बेगूसराय में होली के दिन हुए विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. वही, अब मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय में होली के दिन (4 मार्च) डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए जातीय विवाद में जमकर मारपीट हो गई. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव का है. 

दो पक्षों के बीच कहासुनी
बताया जा रहा है कि होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते जातीय विवाद में बदल गई. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

यह भी पढ़ें: नवादा: पुरानी रंजिश और विवादों ने पर्व को बनाया हिंसक, 3 दर्जन से अधिक घायल

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने शांत कराया मामला
सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में करते हुए मामला शांत कराया.वहीं, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही, अब तक दोनों पक्षों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है.
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार, बेगूसराय
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News