Begusarai News: नावकोठी। पश्चिमी डफरपुर में अवकाशप्राप्त शिक्षक एवं बहुआयामी प्रतिभा के धनी स्मृतिशेष 96 वर्षीय रामाकांत ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा-सह-जयमंगला मैथिल ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कर्तृत्व एवं नेतृत्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रामाकांत ठाकुर का निधन एक अगस्त को हो गया था। सेवानिवृत्त शिक्षक सच्चिदानंद ठाकुर एवं डॉ. एन.के. पाठक ने प्रबुद्ध लोगों को पगड़ी और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर पंडित सदानंद झा, दीपक पाठक, रमण कुमार झा, बैद्यनाथ झा, चंद्रकांत झा, पुरुषोत्तम झा, जगदीश पाठक, सोहन पाठक, जनक नंदन पाठक, दीपक झा, अरविंद झा, मिथिलेश झा, रामनरेश सिंह, पूर्व डीईओ सत्यनारायण झा, जगजीवन ठाकुर, डॉ. सुशील कुमार ठाकुर, शिक्षक मुक्तेश्वर कुमार, कुमुद रंजन आदि ने दिवंगत रामाकांत बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play