West Bengal Violence News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कोलकाता के मध्य इलाके में मंगलवार रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें बुलडोजर से दुकानों और ढांचों को गिराते हुए देखा जा रहा था. यह घटना ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास की है, जहां बुलडोजरों के साथ पहुंचे एक समूह ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक दफ्तर को निशाना बनाया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
Trending Photos
Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वहां पर हिंसा शुरू हो गई है. अब बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं. 24 परगना जिले के न्यू टाउन और नानूर में 2 टीएमसी और 2 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या भी हो गई. टीएमसी के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई. यहां सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि यह सबकुछ तब हो रहा है, जब सूबे में केंद्रीय बलों की तैनाती है. पुलिस के मुताबिक, बीजेपी के विजय जुलूस में कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंडल पर हमला किया था. इसके बाद आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया.
चुनाव के नतीजे आने का बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ हार की बौखलाहट से टीएमसी कार्यकर्ता-समर्थक शहर-शहर उत्पात मचा रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं. ऐसा ही मामला कोलकाता से सामने आया, जहां बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई. वहीं, बीजेपी समर्थकों पर भी टीएमसी कार्यकर्ता के साथ पिटाई करने का आरोप लगा है. यानी दोनों तरफ से बवाल देखने को मिल रहा है हालात ये हो गए हैं कि चुनाव आयोग को हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त
पश्चिम बंगाल में नतीजों के बाद हो रही हिंसा पर अब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद उपद्रव मचाने वालों को खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के DG सहित सभी DM, SP और पुलिस अधिकारियों को सूबे में हो रही हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं. पश्चिम बंगाल मे हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वाले तुरंत गिरफ्तार होंगे और उनपर एक्शन लिया जाएगा.
TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मंगलवार रात को कोलकाता के मध्य हिस्से में अचानक तनाव का माहौल बन गया. देर रात सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें दुकानों पर बुलडोजर चलते दिखाई दे रहे थे. इन तस्वीरों ने देखते ही देखते पूरे इलाके में हलचल मचा दी. बताया जा रहा है कि हॉग मार्केट के पास एक समूह बुलडोजर के साथ पहुंचा और उसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तर को निशाना बनाया. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. दहशत के माहौल में दुकानदारों को अपनी दुकानें जल्दबाजी में बंद करनी पड़ीं. आरोप है कि इस कार्रवाई का मुख्य निशाना न्यू मार्केट यूनियन का TMC दफ्तर था, जिसे पूरी तरह से ढहा दिया गया.
Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026
महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो, बोला हमला
Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने इन वीडियो को साझा करते हुए बीजेपी पर बुलडोजर कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी पक्ष की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना ने चुनावी माहौल के बीच सियासी तापमान जरूर बढ़ा दिया है. आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ऑफिस में कल देर रात आग लग गई, फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रसिद्ध गायक अरिजित सिंह के शहर जियागंज (मुर्शिदाबाद जिला) में लेनिन की मूर्ति को भाजपा समर्थक तोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/CjfDsnSm5J
— सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल (@CPIMWestBengal) May 5, 2026
लेनिन की मूर्ति तोड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रसिद्ध गायक अरिजित सिंह के शहर जियागंज (मुर्शिदाबाद जिला) में लेनिन की मूर्ति को भाजपा समर्थक तोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/CjfDsnSm5J
— सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल (@CPIMWestBengal) May 5, 2026
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जियागंज में बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी समर्थकों ने लेनिन की मूर्ति को भी तहस-नहस कर दिया. लेनिन की मूर्ति को तोड़ते हुए लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए हैं. आपको बता दें कि जियागंज देश के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का होमटाउन है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियोज की पुष्टि जी न्यूज नहीं करता है.
नोट – जी न्यूज ऐसे वायरल वीडियो, फोटो या सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है
यह भी पढ़ेंः अग्निमित्रा पॉल को बुलाया गया दिल्ली, बंगाल में लागू होगा दिल्ली मॉडल?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.