Bhabua News: महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार – Hindustan

Bhabua News: (जोड़) रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के मझियांव ईंट भट्ठा के पीछे स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित महेन्द्र पासी सबार गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। तलाशी के दौरान गैलन, प्लास्टिक के कंटेनर और बोतल में रखी 27 लीटर शराब मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदेशी शराब संग धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अमराहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 24 पीस यानी 4.320 लीटर विदेशी शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित दुखंती बिन्द नगर थाना के अमराहा निवासी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की सूचना पर सअनि मिथिलेश मंडल के नेतृत्व में गयी पुलिस ने आरोपित के घर छापेमारी कर शराब बरामद किया। हि.प्र.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News