Pakur News: 250 शिवभक्त और 50 सेवक हुए वार्षिक कांवर यात्रा के लिए रवाना – Hindustan

Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के शिवभक्तों और कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 250 शिवभक्त और 50 सेवक दोपहर तीन बजे राम-सीता मंदिर परिसर से बस द्वारा रघुनाथगंज के लिए रवाना हुए।

वहां गंगा नदी से पवित्र गंगाजल उठाने के बाद सभी कांवरिए पैदल यात्रा करते हुए पाकुड़िया लौटेंगे। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो तथा पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

आयोजन समिति के अनुसार 19 अगस्त तक पप्पू मोबाइल दुकान से सभी श्रद्धालुओं का नामांकन एवं बैच वितरण पूरा कर लिया गया था। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन एवं जलपान के सेवा शिविर लगाए गए हैं। 21 अगस्त को रघुनाथगंज में स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं संस्था की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है।

22 अगस्त को मित्रपुर में ग्राम पाकुड़िया वासियों द्वारा जलपान, पायकोड़ में प्रकाश, भवेस एवं छोटे पाकुड़िया की टीम द्वारा सेवा, मुरारोई में तेगुड़िया निवासी उमेश साह द्वारा भोजन तथा गढ़वाड़ी में पाकुड़िया ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से सेवा शिविर लगाया जाएगा। वहीं 23 अगस्त को सलगापाड़ा में संटु भगत, मिलन भगत एवं समस्त भगत परिवार, तलवा में दसरथ भगत, पाकुड़िया में रामजी भगत तथा पाकुड़िया बाजार में राकेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, उमेश गुप्ता, राजा गुप्ता, राजू मंडल, अक्की वर्मा एवं आरएस तिवारी की ओर से कांवरियों के लिए सेवा शिविर एवं भोजन-जलपान की व्यवस्था की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News