Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कदवा थाना पुलिस ने महम्मदपुर गांव में छापेमारी कर 938 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी समेत गांजा की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि कदवा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि महम्मदपुर गांव में एक महिला अपने घर से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।पुलिस को देखते ही महिला भागने लगी। हालांकि, पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
इसके बाद घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 938 ग्राम गांजा, 25 चिलम, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 6,870 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play