Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता स्नातक में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को भी अब इंटर्नशिप करनी होगी। लोकभवन ने इसका रेगुलेशन पास किया है। बीआरए बिहार विवि सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालय में स्नातक के नए सत्र 2026-30 से यह व्यवस्था लागू की जाएगी। अब तक स्नातक डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों के लिए चौथे सेमेस्टर के बाद सेमेस्टर ब्रेक में इंटर्नशिप अनिवार्य किया गया था।
लोकभवन के नए निर्देश के मुताबिक स्नातक में दाखिला लेने के बाद अगर कोई छात्र दो सेमेस्टर के बार एग्जिट करना चाहता है तो उसे भी चार क्रेडिट की इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इंटर्नशिप का अंक विवि को मिलने के बाद ही उसे डिग्री मिलेगी। इसी तरह स्नातक डिप्लोमा की डिग्री लेने वाले छात्र को भी चार क्रेडिट का इंटर्निशप गर्मी की छुट्टी में करनी होगी। इंटर्नशिप के सर्टिफिकेट के बिना विद्यार्थियों को डिग्री नहीं मिलेगी। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि लोकभवन के निर्देश के अनुसार छात्रों को इंटर्नशिप कराई जाएगी।
इंटर्नशिप कराने को एक नीति पर हो रहा विचार :
सूत्रों के मुताबिक बीआरएबीयू में नए सत्र से इंटर्नशिप को बेहतर तरीके से कराने के लिए एक नीति बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके तहत सभी विद्यार्थी इंटर्नशिप करें और उससे कौशल शिक्षा लें इस पर काम होगा। बीआरएबीयू में अभी स्नातक सत्र 2023-27 के छात्रों की इंटर्नशिप हुई है। अभी विवि में स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों की इंटर्नशिप होनी बाकी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play