Bhagalpur News:
चौथम। एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड के खरैता गांव में पिछले कुछ दिनों से हो रहे कोसी नदी के कटाव का शुक्रवार को डीएम विक्रम विरकर ने निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि नदी के कटाव से पहले तो उपजाऊ जमीन कटी फिर बाद में इसकी की चपेट में मुख्य सड़क आ गई। जिसके बाद सड़क भी कटाव की भेंट चढ़ गई। इधर कटाव के भयावह रूप को देखते हुए शुक्रवार को डीएम विक्रम विरकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ खरैता गांव स्थित कटावस्थल पर पहुंचे। डीएम ने कटाव स्थल का जायजा लिया। साथ ही जिला परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह से कटाव के बारे में विस्तृत जानकारियां ली। इस मौके पर उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार को कई निर्देश दिए। डीएम ने कटाव स्थल पर बंडाल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में कटाव की रोकथाम का उपाय होगा। वही कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कटाव रोधी कार्य के लिए स्टीमेट बना दिया गया है। डीएम ने आगामी बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। इधर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई महीनों से लगातार कटाव होता रहा। अगर पूर्व में ही विभाग अगर इसको गंभीरता से लेती तो आज सड़क नहीं कटता। वहीं जिन जिन परिवारों का घर कटाव की भेंट चढ़ गई। उन्होंने डीएम से पुनर्वास एवं आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर सदर एसडीओ धनंजय कुमार, चौथम सीओ रवि राज, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित, बीपीआरओ प्रमथ मयंक आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play