'कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है': भाजपा नेता बोले- विपक्ष देश को अस्थिरता और अराजकता की ओर धकेल… – Dainik Bhaskar

झुंझुनूं में भाजपा के पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा- कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर विपक्ष देश को अस्थिरता और अराजकत
उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये की पोल खोलने और जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी।
गांव-ढाणी और वार्ड तक पहुंचेगा अभियान
जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचेंगे और उन्हें संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा शहरों और गांवों में पदयात्राएं, संगोष्ठियां और साहित्य वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ता वार्ड और ग्राम स्तर तक जाकर विपक्ष की राजनीति और उसके बयानों को जनता के सामने रखेंगे।
विकास कार्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर भी करेंगे चर्चा
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। पार्टी अभियान के दौरान जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेगी। साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा अपना पक्ष रखेगी।
प्रेस वार्ता में अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, वीरपाल सिंह शेखावत, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष एवं अभियान मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News