Gonda News: जानलेवा हमले के मामले में दोषी को सात वर्ष की कैद – Hindustan

Gonda News: गोंडा, विधि संवाददाता। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने जानलेवा हमला करने के जुर्म में अभियुक्त को सात वर्ष की कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला के अनुसार थाना कोतवाली देहात अंतर्गत वादी मुकदमा चन्द्रप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम पूरे उदई थाना ने इस आशय की तहरीर दी थी। इसके मुताबिक 20 जुलाई 2023 को समय करीब 5.30 बजे शाम उसके पिता शिवशंकर तिवारी एडवोकेट कचहरी से घर आ रहे थे। गांव के करीब पहुंचने पर पहले से घात लगाये बैठे गांव के अंजनी पाण्डेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने भद्दे-भद्दे अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इससे उनके सिर व हाथ पैर में गम्भीर चोटें आयी हैं। वहां पर मौजूद राहगीर व लोगों द्वारा हल्ला गुहार किया तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत पर भेज दिया। अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद अभियुक्त को सात वर्ष की कैद व पंद्रह हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News