Bhagalpur News: जमुई की घटना के बाद सख्ती, स्पॉट चिह्नित कर चलेगा अभियान – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जमुई में हुई घटना के बाद गंभीरता दिखाते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में सख्ती बरतने को कहा है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिया गया है। यह भी साफ कर दिया गया है कि सुरक्षा को लेकर गश्ती में निकले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भी वरीय अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। यह भी कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चुनौती बनी जगहों को जल्द चिह्नित कर वहां नियमित गश्त कराई जाए। महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी संदिग्ध के दिखने पर सघन जांच करेंगे।

वे न सिर्फ वाहन जांच करेंगे बल्कि संदिग्ध के मोबाइल की भी जांच करेंगे। अगर उसके मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो या अन्य कुछ दिखेगा तो मोबाइल जब्त कर संबंधित शख्स के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बिना किसी कारण सड़क किनारे दिखे संदिग्ध से पूछताछ की जाएगी। चिह्नित की गई जगहों पर सादे लिबास में भी पुलिस पदाधिकारी और जवान रहेंगे।शहर में इन जगहों पर महिला व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर होगी सख्तीशहर की बात करें तो कुछ चिह्नित जगहों पर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ेगी। शहर में स्थित गर्ल्स स्कूल व कॉलेज के पास पुलिस की नियमित गश्ती होगी। इसके अलावा सैंडिस कम्पाउंड और उसके आसपास भी पुलिस की नजर रहेगी। आगामी त्योहार को देखते हुए भीड़ वाली जगहों और खलीफाबाग से वेरायटी चौक के बीच मुख्य बाजार में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गश्त को सुदृढ़ किया जाएगा। तिलकामांझी से जीरोमाइल, पटल बाबू रोड, राजेंद्र प्रसाद पथ, आदमपुर से नया बाजार, बरारी रोड, राधारानी सिन्हा रोड, सुरखीकल, एसएम कॉलेज रोड में गश्त को सुदृढ़ किया जाएगा।पुलिस दीदी व सिपाही की गश्ती में लापरवाही हुई तो थानेदार नपेंगेमहिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी स्कूटी से शहर में गश्ती करती हैं। इसके अलावा सिपाहियों को भी गश्ती के लिए बाइक उपलब्ध करायी गयी है। पुलिस दीदी और पुरुष सिपाही की गश्त की मॉनिटरिंग को लेकर सख्ती होगी। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पुलिस दीदी और सिपाही की बाइक से गश्त में लापरवाही की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि थानेदारों को चेतावनी दी गई है, ऐसी लापरवाही होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दीदी और पुरुष सिपाही गश्त के लिए कहां-कहां गए इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसकी मॉनिटरिंग वरीय अधिकारी द्वारा किए जाने की बात एसएसपी ने कही।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News