हाथरस। आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि भारत का संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है इसके बावजूद एससी एसटी ओबीसी महिलाओं सहित अनेक वंचित वर्गों को शिक्षा रोजगार राजनीति प्रशासन न्यायपालिका में निर्णय लेने वाली संस्था में उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है।आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव छुआछूत सामाजिक शैक्षिक बांछना और अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है आर्थिक या पदगत उन्नति मात्र से जातिगत भेदभाव समाप्त नहीं होता इसलिए आरक्षण का प्रभावी पालन खाली आरक्षित पदों एवं बैकलॉग की शीघ्र भर्ती तथा एससी एसटी और ओबीसी की उचित एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
महिला आरक्षण नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए साथ ही दलित आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोर्ट के अंदर कोटा सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। ओबीसी समाज को लोकसभा और विधानसभा में उचित और प्रभावी राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। एससी एसटी और ओबीसी के लिए राज्यसभा एवं विधान परिषद में उचित और प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कोलम जोड़ा जाए तथा ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाए।इसके अलावा कुल 24 मांगे रखी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गौतम,मंडल प्रभारी एम एस निमेष, दिलीप सागर,अरविंद सिंह,आस मोहम्मद ,कविता सिंह, कप्तान सिंह, तिलक सिंह निगम, बृजेश अहेरिया, विजेंद्र यादव, राकेश कुमार प्रधान,यतेंद्र यादव, सीटू यादव, रिंकू निगम, सोमेश यादव ,सचिन गौतम, विजय जाटव, धर्मेंद्र कुमार, जगदीश आर्य के अलावा सैकड़ो की तादात में लोगों उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play