‘भूत बंगला’ ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में महज कुछ ही घंटों में लगभग 44.9 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने तेजी पकड़ी और शुरुआती ट्रेंड काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।
koimoi.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘भूत बंगला’ ने कुछ ही घंटों में एडवांस बुकिंग में करीब 19 हजार टिकट बेच दिए हैं। देशभर में लगभग 1900 शोज़ में इसकी बुकिंग चल रही है। यह आंकड़ा दिखाता है कि फैंस में फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar की 6 सबसे छोटी हीरोइनें, जो उनके डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थीं
अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ को मल्टीप्लेक्स चेन में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए तीन पॉपुलर सिनेमा चैन में इस फिल्म ने कहां से कितनी कमाई की…
दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा बुकिंग देखने को मिल रही है।
अक्षय कुमार की पोस्ट-कोविड टॉप 10 एडवांस बुकिंग फिल्मों में शामिल होने के लिए ‘भूत बंगला’ को 1.84 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करना होगा। यह आंकड़ा ‘केसरी चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड से जुड़ा है। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इस टारगेट के करीब पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar का 8 सेकंड का वो रोल, जिसने हमेशा के लिए बदल दी उनकी पहचान!
फिल्म : एडवांस बुकिंग से हुई कमाई
‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। वे 16 साल बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म ला रहे हैं। इससे पहले इस जोड़ी की ‘खट्टा मीठा’ 2010 में आई थी। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत असरानी, तब्बू और मनोज जोशी जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म की थीम दोनों की पिछली हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ जैसी है, जिसने ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।