Dacoit Day 5 Collection: 5वें दिन 5Cr भी नहीं कमाई पाई फिल्म, अबतक इतना हुआ बिजनेस – Asianet News Hindi

डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं। जिस उम्मीद के साथ इस  मूवी को रिलीज किया गया था, उस पर वो खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। 
फिल्म डकैत ए लव स्टोरी ने अपनी रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म ने 4,250 शोज आयोजित किए जा रहे हैं। फिल्म ने इंडिया में नेट अभी तक 25.50 करोड़ का कारोबार किया है।
ये भी पढ़ें… Dhurandhar 2 Collection Day 27: चौथे हफ्ते में पहुंचते ही पस्त हुई फिल्म, 27वें दिन इतना कमाया
फिल्म डकैत के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में ग्रॉस 29.69 करोड़ कमाए है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो 41.69 करोड़ हो गई है। वहीं इसका ओवरसीज कलेक्शन 75 लाख है। फिल्म ने 5वें दिन हिंदी में 75 लाख और तेलुगु में 2.25 करोड़ कमाए।
फिल्म डकैत के डे वाइज कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 6.55 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन मूवी ने 6.85 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 6.40 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले सोमवार इसका कलेक्शन 2.70 करोड़ रहा था।
डायरेक्टर शेनिल देव की डकैत ए लव स्टोरी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें मृणाल ठाकुर, अदिवी शेष के साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला लीड रोल में हैं। मूवी का बजट 75 करोड़ है। इसे सुप्रिया यारलागद्दा और सुनिएल नारंग ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें… अक्षय कुमार ने खुद से बड़ी इन 3 हीरोइन संग किया रोमांस, एक तो उनसे 13 साल बड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News