Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई – Asianet News Hindi

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर एक महीने का वक्त पूरा कर चुकी है। बावजूद इसके यह मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। 31वें दिन यानी 5वें रविवार को भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते 5वां वीकेंड सम्मानजनक आंकड़े के साथ ख़त्म हुआ। इतना ही नहीं, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म अक्षय कुमार की पांचवीं 200 करोड़ी फिल्म बनने की ओर भी तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगर रफ़्तार य्याही रही तो फिल्म फाइनल रन पूरा होने से पहले ही इस क्लब में शामिल हो जाएगी।
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज 'भूत बंगला' ने 17 मई यानी रिलीज के बाद 31वें दिन यानी 5वें रविवार को लगभग 1.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 30वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में लगभग 35.7 फीसदी की ग्रोथ हुई। फिल्म ने 5वें शनिवार को लगभग 1.40 करोड़ रुपए कमाए थे, जो 29वें दिन (5वें शुक्रवार) की कमाई (लगभग 75 लाख रुपए) के मुकाबले 86.7 फीसदी ज्यादा थी। 5वें वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन लगभग 4.05 करोड़ रुपए रहा।
यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
अगर फिल्म के 31 दिन के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक भारत में नेट 185.31 करोड़ रुपए कूट डाले हैं। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 218 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्दी ही नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को छू सकती है। इसके लिए इसे अभी लगभग 14.69 करोड़ रुपए की कमाई और भारत में करनी होगी।
अगर 'भूत बंगला' भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूती है तो यह ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले बॉक्स ऑफिस उनकी 4 फ़िल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं। 200 करोड़ कल्ब में अक्षय कुमार की फ़िल्में और उनका कलेक्शन इस प्रकार है….
यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt की 3 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चल रहीं, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई?
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की है। विदेशों में इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 57.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस हिसाब से देखें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 277 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आमिका गब्बी, तब्बू, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News