Bigg Boss 19 live updates, OTT Movie Release, Bollywood News in Hindi: बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है और लोगों को ये सीजन पसंद आने लगा है। अब शो को पहला कैप्टन मिलने वाला है। गुरुवार को बिग बॉस के कैप्टन के लिए टास्क हुआ हालांकि अभी तक कैप्टन कोई बन नहीं पाया है। हाउस कैप्टन की रेस से जहां गौरव खन्ना बाहर हो चुके हैं वहीं लोगों की नजर अब अशनूर कौर पर है। शो में अब जो तीन नाम कैप्टनसी के लिए बचे हैं वो हैं अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद। आज के एपिसोड में खुलासा होगा कि बिग बॉस 19 का पहला कैप्टन कौन होगा।
बसीर कप्तानी टास्क के इन्वेस्टिगेटर बने थे उन्होंने अमाल मलिक और मृदुल तिवारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। खेल गौरव के खिलाफ लग रहा था, लेकिन गौरव ने दिमाग लगाया और आखिरी राउंड तक पहुंच गए। मगर यहां से वो बाहर हो गए, नेहल और जीशान भी कैप्टनसी की रेस से बाहर हो गए। अब अभिषेक बजाज, कुनिका सदानंद और अशनूर कौर पहले हफ्ते के कप्तान बनने के दावेदार हैं।