—विज्ञापन—
Aaj Ki Breaking News: आज 29 अगस्त दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे की रिपोर्ट जारी हो गई है, जिसमें पूछा गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो किसकी सरकार बनेगी? इस बीच खबर आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर 2025 को UN महासभा को संबोधित करेंगे। पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) को आज 11 साल पूरे हो गए हैं।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा शुरू हो गई है। वे आज और कल 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान के बाद वे 31 अगस्त को चीन जाएंगे, जहां एक अगस्त को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात होगी। वहीं बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी है, जिसमें आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कर्नाटक CM सिद्धारमैया शिरकत करेंगे। आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) हड़पने से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में अहम फैसला आ सकता है।
इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों और घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
प्रधानमंत्री मोदी जापान की यात्रा पर हैं और वे टोक्यो पहुंच गए हैं, जहां आज कई बैठकों के बाद उनकी जापान के प्रधानमंत्री इशिबा से वार्ता प्रस्तावित है। वे भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगे। करीब 54 हजार भारतीय इस वक्त जापान में रहते हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों का 15वां India-Japan Summit भी होगा, जिसमें आज दोनों पक्ष संयुक्त बयान और 2035 Vision Statement जारी करेंगे।
#watch | Prime Minister Narendra Modi arrives in Tokyo, Japan. He is on a two-day visit to Japan at the invitation of Japanese PM Shigeru Ishiba to participate in the 15th India-Japan Annual Summit.(Source: DD News) pic.twitter.com/GF1JvX9mJf
— ANI (@ANI) August 29, 2025
#watch | Prime Minister Narendra Modi arrives in Tokyo, Japan. He is on a two-day visit to Japan at the invitation of Japanese PM Shigeru Ishiba to participate in the 15th India-Japan Annual Summit.(Source: DD News) pic.twitter.com/GF1JvX9mJf
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप आजकल टैरिफ को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने का प्रयास वे कर रहे हैं। इसलिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से उनकी बातचीत चल रही है। इन दोनों मुद्दों के बीच उनके द्वारा UN महासभा को संबोधित किए जाने की खबर आई है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in