Bihar: हिजाब विवाद के बीच सरकार की कोशिश जारी, नुसरत परवीन को 7 जनवरी तक का समय – AajTak

Feedback
हिजाब गर्ल के नाम से चर्चा में आई आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को लेकर बिहार सरकार ने एक बार फिर जॉइनिंग की तारीख बढ़ा दी है. सरकार ने नुसरत परवीन और उनके जैसे अन्य अभ्यर्थियों के लिए नौकरी जॉइन करने की अंतिम तारीख अब 7 जनवरी तय की है.
दरअसल, पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब खींचकर नीचे कर दिया था. इस घटना से नुसरत परवीन आहत हो गई थीं और तब से उन्होंने अब तक अपनी नौकरी जॉइन नहीं की है. सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि नुसरत अपनी नियुक्ति स्वीकार कर लें, लेकिन उन्होंने बिहार में नौकरी करने से मना कर दिया है.
नौकरी जॉइन करने की अंतिम तारीख अब 7 जनवरी तय
नुसरत परवीन को पटना सदर अस्पताल में नियुक्ति दी गई थी. पहले उन्हें 20 दिसंबर तक जॉइन करना था, लेकिन वह नहीं आईं. इसके बाद सरकार ने जॉइनिंग की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ाई, लेकिन तब भी उन्होंने पदभार नहीं संभाला. अब स्वास्थ्य समिति ने जॉइनिंग की तारीख एक बार फिर बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी है.
नुसरत परवीन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह नौकरी जॉइन करना चाहती हैं या नहीं। दूसरी ओर, पटना में अन्य आयुष डॉक्टर अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. इन डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जॉइनिंग की तारीख अब तक तय नहीं की गई है. धरने पर बैठे डॉक्टर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और सरकार से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
डॉ. नुसरत परवीन को 20 दिसंबर तक जॉइन करना था
यह पूरा मामला 15 दिसंबर 2025 का है. जब नुसरत परवीन नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तब मुख्यमंत्री ने उनसे बात करते हुए उनका हिजाब हटा दिया था. इसका वीडियो वायरल हुआ था. इस घटना के बाद मुस्लिम समाज और महिला संगठनों में नाराजगी देखी गई थी. विपक्षी दलों ने भी सरकार पर हमला बोला था और एफआईआर की मांग की गई थी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News