Bihar Breaking News Highlights: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला, तेजस्वी यादव ने CBI जांच पर उठाए सवाल – Zee News

Bihar News Today Highlights: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. राजधानी पटना में भी सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कई केंद्रों से तस्वीर निकलकर सामने आई जहां लेट से पहुंचने पर छात्रों को एंट्री नहीं मिली तो वहीं कई जगह पर एडमिट कार्ड पर गलत परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है.
Trending Photos
Bihar News Today Highlights: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. राजधानी पटना में भी सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कई केंद्रों से तस्वीर निकलकर सामने आई जहां लेट से पहुंचने पर छात्रों को एंट्री नहीं मिली तो वहीं कई जगह पर एडमिट कार्ड पर गलत परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है. पेरेंट्स और छात्रा परीक्षा केंद्र पर जमकर कर रहे हैं. बिहार का बजट सत्र भी आज (सोमवार, 2 फरवरी) से शुरू हो गया है. वही पटना में NEET छात्रा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत मामला अब नया मोड लेता जा रहा है. इस केस में अब शंभू हॉस्टल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन नीतू से फोन करके कुछ सवाल किए. सांसद के साथ बातचीत में वार्डन नीतू कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: नवादा में इंटर परीक्षा के पहले दिन सख्त कार्रवाई
नवादा जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले ही दिन प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. सोमवार को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न केंद्रों से कुल 13 परीक्षार्थियों को कदाचार करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. केवल छात्रों पर ही नहीं, बल्कि ड्यूटी में तैनात 10 इन्विजिलेटर पर भी गाज गिरी है. इन इन्विजिलेटर पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों की जांच करने में लापरवाही बरती, जिसके कारण छात्र केंद्र के अंदर आपत्तिजनक सामग्री ले जाने में सफल रहे. प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सभी 10 इन्विजिलेटर से स्पष्टीकरण मांगा है.
Bihar News Today Live Updates: भागलपुर के पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का अदाणी पावर प्लांट
बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के लिए एक बड़ी औद्योगिक खबर सामने आई है. यहाँ अदाणी समूह द्वारा 2400 मेगावाट क्षमता का ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. हाल ही में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित पर्यावरणीय जन सुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को अपना भरपूर समर्थन दिया. इस जन सुनवाई की अध्यक्षता एडीएम (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शंभुनाथ झा ने की. क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस पावर प्लांट के आने से पीरपैंती ‘रोजगार का पावर हाउस’ बनेगा, जिससे युवाओं का पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार व बुनियादी ढांचा मजबूत होगा. अदाणी समूह की ओर से पर्यावरण संरक्षण के पुख्ता इंतजामों और तकनीकी बारीकियों का भरोसा दिलाया गया है. जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को पूरे बिहार के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.
Bihar Breaking News Live: तेजस्वी यादव ने CBI जांच पर उठाए सवाल
राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीट मामले पर कहा कि सीबीआई से अब कोई उम्मीद नहीं बची है, क्योंकि पहले से कई मामलों की जांच एजेंसी कर रही है लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से फेल हो चुकी है.
Bihar News Today LIVE Updates: तेजस्वी यादव के पैर में चोट
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे. बोले “नाखून निकल गया.”
#WATCH पटना | बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे।
उन्होंने कहा, “नाखून निकल गया…” pic.twitter.com/dmnMv8YFFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
Bihar Budget Session 2026 Live Update: नीट छात्रा मौत मामले पर सदन में पोस्टर लेकर पहुंचे माले विधायक
पटना में नीट छात्रा मौत मामले को लेकर बजट सत्र काफी हंगामा भरा रहने के आसार नजर आ रहे हैं. सत्र के पहले दिन ही माले के विधायक पोस्टर लेकर सदन पहुंचे. माले विधायक ने कहा कि इस मामले में सरकार लीपापोती कर रही है. परिजन का भी यही मानना है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में इसकी जांच हो. सदन में भी इस मुद्दे को हम उठायेंगे. 
Bihar Breaking News Live: वीडियो वायरल होते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
दानापुर के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसौला इलाके में सरस्वती पूजा के दौरान खुलेआम हथियार लहराने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान आलोक कुमार के रूप में की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भूसौला, दानापुर का ही निवासी बताया जा रहा है. पुलिस अब उसके पास से हथियार की बरामदगी और यह जांच करने में जुटी है कि हथियार कहां से आया. इस मामले पर सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Bihar Breaking News Live: बेतिया में एक बार फिर खाकी शर्मसार
Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक बार फिर खाकी शर्मसार हो गई है. शराब तस्करी से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच कथित मिलीभगत का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है. वायरल वीडियो में चलती ट्रक के अंदर ट्रक चालक और एक पुलिसकर्मी के बीच लाखों रुपये की डील होती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक को छोड़ने के बदले पुलिस की ओर से दस लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि ट्रक मालिक तीन लाख रुपये देने की बात कर रहा था. यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरी खबर पढ़ें
Bihar Breaking News Live: इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर प्रशासन अलर्ट
Bihar Board 12th Exam: विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया और उसके आसपास के अनुमंडलों में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्रों पर सख्त निगरानी, जांच व्यवस्था और अनुशासन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके. पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today LIVE Updates: शेखपुरा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 11294 परीक्षार्थी लेगें हिस्सा
Shekhpura News: शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 11294 पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व छात्राओं को की कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा शेखपुरा में जहां 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं बरबीघा में 6 परीक्षा केंद्र बनाए बनाया गया हैं.
Bihar News Today Live Updates: छपरा में 62 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं देंगे 12वीं की परीक्षा
छपरा में 69 केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें 62 हजार 252 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Bihar News Today Live Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, बेतिया में 43,104 छात्र होंगे शामिल
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा आज (2 फरवरी) से शुरू हो रही है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बेतिया में 41 परीक्षा केंद्र नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. परीक्षा में अबकी बार कुल 43104 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. जिले में इस बार लडको से अधिक  लड़कियां परीक्षा दे रही हैं. इस साल कला संकाय में 30,712 परीक्षार्थी हैं, जिसमे छात्राओं की संख्या 17,849 है, जबकि छात्र 12,863 है.
Bihar News Today Live Updates: औरंगाबाद से गायब 4 नाबालिग लड़कियां हरियाणा में मिलीं
बीती 18 जनवरी को औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र से रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं 4 नाबालिग लड़कियां हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद हुई हैं. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि चारो लड़कियां बिना घरवालों को बताए दिल्ली घूमने गई थीं. देव थाना पुलिस ने चारो को गुरुग्राम के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है. पुलिस अब सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप देगी… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: जहानाबाद में हथकड़ी लगाकर परीक्षा देने पहुंचे 2 अभ्यर्थी
जहानाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला, जब दो परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देने हथकड़ी लगाए हुए पहुंचे. मामला रतनी प्रखंड के परिवेशका उच्च विद्यालय शकुराबाद का है, जहां आमतौर पर हाथ में कलम और एडमिट कार्ड लेकर पहुंचने वाले छात्र इस बार चर्चा का विषय बन गए. हथकड़ी लगाए इन परीक्षार्थियों की पहचान आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. दोनों छात्र पर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं. न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल से परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र पर लाया गया. दोनों छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा की पहली पाली में शामिल हुए. जैसे ही पुलिस की निगरानी में हथकड़ी लगाए छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और केंद्र प्रबंधन कुछ पल के लिए सन्न रह गए. इस अनोखे दृश्य को लेकर परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News