Bihar Breaking News Live: नीट छात्रा मौत मामले में CBI को केस सौंपने की तैयारी, SIT तेजी से तैयार कर रही केस डायरी – Zee News

Bihar Breaking News Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द ही नई गाड़ियां शामिल होने वाली हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब बुलेट प्रूफ रेंज रोवर में सफर करेंगे. राज्य सरकार ने इन गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल अभी हुंडई ईवी कार से यात्रा करते हैं.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बुलेट प्रूफ रेंज रोवर में सफर किया करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बिहार सरकार अब उनके काफिले की गाड़ियों को अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीएम के काफिले में जल्द ही रेंज रोवर की नई गाड़ियां शामिल होने वाली हैं. राज्य सरकार ने इन गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है. हालांकि, आज (बुधवार, 4 फरवरी) को सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी. मुस्लिम त्योहार शब-ए-बारात के कारण सरकार ने आज छुट्टी घोषित कर रखी है. कल यानी गुरुवार (5 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. दूसरी ओर पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले ने अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है. इस मामले में अब जहानाबाद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. मंगलवार (3 फरवरी) को मृतक छात्रा के गांव पत्तियांवा से जहानाबाद जिला मुख्यालय तक एक विशाल पैदल न्याय मार्च निकाला गया. इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी इस न्याय मार्च में शामिल हुए और सरकार पर बड़ा तीखा हमला बोला. वहीं बेतिया से गायब पांचों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. बेतिया पुलिस ने पांचों लड़कियों को दिल्ली के राजीव मेट्रो स्टेशन से बरामद किया है. बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि लड़कियां दिल्ली में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए चली गईं थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: वृंदावन घूम रहे निशांत कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों यूपी की धार्मिक नगरी वृंदावन में हैं. इस दौरान उनका बेहद सादा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. वृंदावन की गलियों में निशांत कुमार को ई-रिक्शा से घूमते देखा गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है…
Bihar News Today Live Updates: पटना में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद
राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार (4 फरवरी) की सुबह मध् निषेध विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने छापेमारी कर करोड़ों रुपए की विदेशी शराब जब्त की है. इसे राजधानी के अलग-अलग बाजारों में सप्लाई किया जाना था. इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 9000 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. यह पूरा माल भटिंडा से ट्रक द्वारा भेजा गया था. पुलिस और मध् निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरी खेप को कब्जे में ले लिया गया. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. पकड़े गए आरोपी से पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.
Bihar News Today Live Updates: सुपौल में दर्जनों महिलाएं ठगी का शिकार हुईं
सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में कटिन चौक के समीप स्थित मोहल्ले की महिलाओं से लाखों की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल महिलाओं ने अपने आभूषणों को डबल करने के लोभ में ठगी का शिकार हो गई है. इसके बाद गांव में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि बाहर से आई महिला ठग का एक गिरोह गांव के दर्जनों महिलाओं से लाखों रुपए मूल्य के आभूषण ठग कर फरार हो गई है. बता दें कि कटिन चौक के समीप आनंदीपट्टी गांव में बाहर से आई ठग महिलाओं का एक गिरोह गांव की महिलाओं को लालच दिया कि वो उनके सामानों को 24 घंटे में दो गुना कर देगी. इसके बाद पहले ठग महिला ने ग्रामीण महिलाओं से घरेलु वरतन लेकर दूसरे दिन उसे ऑफर के रूप में 500 रूपये देकर उसे अपने जाल में फसाया. फिर उसके बाद दूसरे तीसरे दिन फिर गांव आकर उन महिलाओं से उनके आभूषण डबल करने का लालच देकर ले लिया, और दूसरे दिन डबल करने का आश्वासन देकर वहां से निकल गया. उसके बाद ठग महिलाओं का गिरोह वापस गांव नहीं आया.
Bihar Breaking News Live: 1000 से अधिक उद्योग लगाने का सरकार का दावा
बिहार विधानसभा में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में 1000 से अधिक नए उद्योग और स्टार्टअप लगाए जाएंगे और इसके लिए सरकार दिन-रात प्रयास कर रही है. जी मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन के लिए विभिन्न विभाग मिलकर काम कर रहे हैं. वहीं बजट को लेकर विपक्ष के हमलों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष सपनों की दुनिया में जी रहा है और सरकार अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है.
 
Bihar News Today Live Updates: नवादा में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला
नवादा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय विपिन प्रसाद की मौत तेज रफ्तार डंपर ट्रक से हुई भीषण टक्कर में हो गई. वे अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बांटने गोविंदपुर गए थे और लौट रहे थे, तभी अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास यह हादसा हुआ. डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. विपिन प्रसाद एक किसान थे और समाज में सम्मानित व्यक्ति थे, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे. घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं. 22 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात निर्धारित थी. मंजिला बेटा बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट भी पास कर चुका था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था.
Bihar News Today Live Updates: पटना के मनेर इलाके में लगी भीषण आग
पटना में मनेर थाना इलाके में भीषण अग्निकांड देखने को मिला. यहां एक दुकान में शॉर्ट शर्किट से भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से कई अन्य दुकानें भी पूरी तरह से जलकर राख हो गईं. इसमें 10 लाख के आसपास का नुकसान बताया जा रहा है. इस घटना से कई गरीब परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं आई.
Bihar Breaking News Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर शब-ए-बरात की बधाई दी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर शब-ए-बरात की शुभकांमनाए दी. उन्होंने लिखा, प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं. इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और पूर्वजों को याद करते हैं. शब-ए-बरात की मुबारक रात पर दुआ करें कि हमारे बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.
Bihar Breaking News Live: दीघा से कोइलवर तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार
राजधानी पटना की पहचान बन चुका जेपी गंगा पथ अब सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही यह बिहार के विकास की नई धुरी बनने जा रहा है. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जेपी गंगा पथ को दीघा से कोइलवर तक विस्तारित करने की तैयारी तेज हो गई है. यह परियोजना न केवल पटना की यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि आरा, भोजपुर और पूरे शाहाबाद क्षेत्र को भी राजधानी से तेज और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. गंगा के किनारे बनने वाला यह आधुनिक एक्सप्रेसवे राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का ऐलान
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक 28 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना पूरी कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें स्नातक के साथ-साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे.
Bihar News Today Live Updates: नीट छात्रा मौत मामले में SIT तैयार कर रही केस डायरी
नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने जांच तेज की. केस डायरी तेजी से की जा रही तैयार. छात्रा की मौत के बाद गठित SIT ने शुरुआती दौर में तेज गति से की थी जांच. SIT की जांच पर मृतका के परिजनों ने उठाए थे कई सवाल. परिजनों की आपत्तियों को देखते हुए सरकार ने CBI जांच की की अनुशंसा. CBI को केस सौंपे जाने से पहले SIT अंतिम रिपोर्ट और केस डायरी पूरी करने में जुटी.
Bihar News Today Live Updates: पीएमसीएच का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएमसीएच पहुंचे. पीएमसीएच में चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया. पीएमसीएच को वर्ल्ड क्लास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और मुख्यमंत्री के सहयोगी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित थे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News