Bihar Breaking News Live: बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं, तारिक अनवर ने जताई बगावत की संभावना – Zee News

Bihar Breaking News Today: आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 सांसद टूटने के बाद अब बिहार में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत होने की बात कही जा रही है. कांग्रेस MLC समीर सिंह की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और संगठन दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 सांसद टूटने के बाद अब बिहार कांग्रेस पर खतरे की तलवार लटक रही है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब बिहार कांग्रेस में टूट देखने को मिल सकती है. कांग्रेस MLC समीर सिंह की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात को ऑपरेशन लोटस का हिस्सा बताया जा रहा है. इस बीच कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बड़ा बयान दिया है. तारिक अनवर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा पर कहा कि ये तो पार्टी का अंदरूनी मामला है. हमने अपने स्तर से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को लिखित रूप में दिया है. यह बात सच है बिहार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और संगठन दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है. यह दुखद है और बिहार विशेष, केंद्र को एआईसीसी को बिहार के विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सब लोग अभी पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं. चुनाव के बाद परिणाम आने के बाद हमारी बातों पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: बिहार के इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से आज (रविवार, 26 अप्रैल) प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में बारिश की संभावना जताई गई है. पटना IMD के मुताबिक, इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम के कारण हो रहा है.
Bihar News Today Live Updates: बिहार कांग्रेस सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा- तारिक अनवर
बिहार में ऑपरेशन लोटस की खबरों के बीच कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बड़ा बयान दिया है. तारिक अनवर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा पर कहा कि ये तो पार्टी का अंदरूनी मामला है. हमने अपने स्तर से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को लिखित रूप में दिया है. यह बात सच है बिहार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और संगठन दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है. यह दुखद है और बिहार विशेष, केंद्र को एआईसीसी को बिहार के विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News