Bihar News Today Live Updates: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. राजधानी पटना में भी सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कई केंद्रों से तस्वीर निकलकर सामने आई जहां लेट से पहुंचने पर छात्रों को एंट्री नहीं मिली तो वहीं कई जगह पर एडमिट कार्ड पर गलत परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. राजधानी पटना में भी सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कई केंद्रों से तस्वीर निकलकर सामने आई जहां लेट से पहुंचने पर छात्रों को एंट्री नहीं मिली तो वहीं कई जगह पर एडमिट कार्ड पर गलत परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है. पेरेंट्स और छात्रा परीक्षा केंद्र पर जमकर कर रहे हैं. बिहार का बजट सत्र भी आज (सोमवार, 2 फरवरी) से शुरू हो गया है. वही पटना में NEET छात्रा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत मामला अब नया मोड लेता जा रहा है. इस केस में अब शंभू हॉस्टल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन नीतू से फोन करके कुछ सवाल किए. सांसद के साथ बातचीत में वार्डन नीतू कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए.
Bihar News Today LIVE Updates: तेजस्वी यादव के पैर में चोट
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे. बोले “नाखून निकल गया.”
#WATCH पटना | बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे।
उन्होंने कहा, “नाखून निकल गया…” pic.twitter.com/dmnMv8YFFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
Bihar Budget Session 2026 Live Update: नीट छात्रा मौत मामले पर सदन में पोस्टर लेकर पहुंचे माले विधायक
पटना में नीट छात्रा मौत मामले को लेकर बजट सत्र काफी हंगामा भरा रहने के आसार नजर आ रहे हैं. सत्र के पहले दिन ही माले के विधायक पोस्टर लेकर सदन पहुंचे. माले विधायक ने कहा कि इस मामले में सरकार लीपापोती कर रही है. परिजन का भी यही मानना है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में इसकी जांच हो. सदन में भी इस मुद्दे को हम उठायेंगे.
Bihar Breaking News Live: बेतिया में एक बार फिर खाकी शर्मसार
Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक बार फिर खाकी शर्मसार हो गई है. शराब तस्करी से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच कथित मिलीभगत का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है. वायरल वीडियो में चलती ट्रक के अंदर ट्रक चालक और एक पुलिसकर्मी के बीच लाखों रुपये की डील होती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक को छोड़ने के बदले पुलिस की ओर से दस लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि ट्रक मालिक तीन लाख रुपये देने की बात कर रहा था. यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरी खबर पढ़ें
Bihar Breaking News Live: इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर प्रशासन अलर्ट
Bihar Board 12th Exam: विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया और उसके आसपास के अनुमंडलों में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्रों पर सख्त निगरानी, जांच व्यवस्था और अनुशासन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके. पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today LIVE Updates: शेखपुरा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 11294 परीक्षार्थी लेगें हिस्सा
Shekhpura News: शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 11294 पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व छात्राओं को की कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा शेखपुरा में जहां 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं बरबीघा में 6 परीक्षा केंद्र बनाए बनाया गया हैं.
Bihar News Today Live Updates: छपरा में 62 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं देंगे 12वीं की परीक्षा
छपरा में 69 केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें 62 हजार 252 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Bihar News Today Live Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, बेतिया में 43,104 छात्र होंगे शामिल
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा आज (2 फरवरी) से शुरू हो रही है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बेतिया में 41 परीक्षा केंद्र नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. परीक्षा में अबकी बार कुल 43104 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. जिले में इस बार लडको से अधिक लड़कियां परीक्षा दे रही हैं. इस साल कला संकाय में 30,712 परीक्षार्थी हैं, जिसमे छात्राओं की संख्या 17,849 है, जबकि छात्र 12,863 है.
Bihar News Today Live Updates: औरंगाबाद से गायब 4 नाबालिग लड़कियां हरियाणा में मिलीं
बीती 18 जनवरी को औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र से रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं 4 नाबालिग लड़कियां हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद हुई हैं. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि चारो लड़कियां बिना घरवालों को बताए दिल्ली घूमने गई थीं. देव थाना पुलिस ने चारो को गुरुग्राम के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है. पुलिस अब सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप देगी… पूरी खबर पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.