Bihar Breaking News Live: शंभू गर्ल्स हॉस्टल हमेशा के लिए हुआ बंद! संचालिका अब कभी नहीं चला पाएंगी छात्रावास – Zee News

Bihar News Today Live Updates: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज (गुरुवार, 5 फरवरी) राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. पटना नीट छात्रा मौत मामले में सदन में आज भी हंगामा देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस ने अब परिजनों पर ही मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उधर मधेपुरा में इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (गुरुवार, 5 फरवरी) तीसरा दिन है. आज सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. आज की कार्यवाही में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके अलावा प्रश्नोत्तर, अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर लिए जाएंगे. ध्यानाकर्षण सूचनाएं और उसपर संबंधित मंत्रियों वक्तव्य लिए जाएंगे. पटना नीट छात्रा मौत मामले में सदन में आज भी हंगामा देखने को मिल सकता है. इस मामले में अब पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छात्रा के परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. पटना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित परिवार ने पहले घटना को दबाने और FIR दर्ज न कराने की कोशिश की थी. उधर दूसरी ओर पटना की तरह मधेपुरा में इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है. छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: कुख्यात अपराधी मानिक और मनोज को पटना लाने की तैयारी
पटना के कुख्यात अपराधी मानिक और मनोज को बिहार एसटीएफ ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. अब उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेशी के बाद पटना लाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि पटना पुलिस ने कुख्यात बाप-बेटा गैंग चलने वाले मनोज सिंह और माणिक सिंह पर 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. दोनों पर पटना के आसपास के कई थानों में हत्या, लूट और दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों अपराधी बेंगलुरु में रहकर पटना में हत्या, लूट और रंगदारी की सुपारी लिया करते थे और बाप बेटा दोनों मिलकर गैंग को ऑपरेट करते थे. पिछले 5 वर्षों से दोनों अपराधी फरार चल रहे थे इसी बीच एसटीएफ को सूचना मिली कि बेंगलुरु में अपना नाम और पता बदलकर रह रहे हैं. एसटीएफ की टीम ने वहां की पुलिस से पुलिस ने संपर्क किया और फिर इन अपराधियों को धर दबोचा. 
Bihar News Today Live Updates: नवादा में दो ट्रक की भिड़ंत, 10 किमी. तक लगा लंबा जाम
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना बिहार-झारखंड सीमा पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी के समीप हुई. बताया जाता है कि झारखंड की ओर से एल्यूमिनियम तार से लदे एक ट्रक नवादा जा रही थी तभी विपरीत दिशा से से आ रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई. मृतक चालक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मझियावां गांव के भेड़िया बिगहा निवासी सीताराम यादव के 31 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है. दुर्घटना के कारण सड़क पर करीब 10 किलोमीटर भीषण जाम लग गया, जिससे बिहार-झारखंड आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. जाम में फंसे राहगीरों ने डायल 112 और रजौली थाना को फोन कर सूचना दी. राहगीरों ने जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे मृत चालक को बाहर निकाला.
Bihar Breaking News Live: लेवल क्रॉसिंग 33/बी1 पर आरओबी निर्माण से जाम की समस्य की होगी समाधान
बिहार के नवादा में वर्षों से जाम की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है, खासकर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भीषण जाम ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है. अब इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नवादा जिला प्रशासन ने ठोस और निर्णायक कदम उठाया है. वारिसलीगंज–नवादा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 33/बी1 पर एक भव्य रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस परियोजना के तहत करीब 1.50116 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. प्रशासन का मानना है कि आरओबी के निर्माण से न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी सुगम और सुरक्षित बनेगी.
 
Bihar Breaking News Live: स्वरोजगार को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा कदम
राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बड़ा फैसला लिया है. विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए उन्होंने राज्य के सभी जिलों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभुकों को बिना अनावश्यक देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन और छोटे उद्योगों को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है. पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: नीट छात्रा मौत मामला: पटना पुलिस का बड़ा खुलासा
पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में अब पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रभात मेमोरियल अस्पताल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर इस मामले को दर्ज किया गया था, जबकि पीड़िता के परिवार की ओर से मामला दर्ज न कराने का प्रयास किया गया था. पुलिस ने एक बार फिर से छात्रा द्वारा दवाइयां खाने की बात कही. पटना एसएसपी ने कहा कि छात्रा जब अपने भाई के साथ घर जा रही थी, तभी उसने अर्बन मोड़ के पास से ‘अमिटोन प्लस’ नामक दवा खरीदी थी और पटना आकर इन दवाइयों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने बताया कि यूपीआई लेनदेन रिकॉर्ड, दुकानदार के बयान और परिवार के सदस्यों के शुरुआती बयानों से इस खरीद की पुष्टि हुई है… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामे के आसार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. राज्यपाल के अभिभाषण और बिहार बजट पर चर्चा होगी. इसके अलावा NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News