Bihar News Today Live Updates: आज (29 जनवरी) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में समस्तीपुर पहुंचें. इस दौरान जिले को करीब 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. साथ ही आज बिहार कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: आज (29 जनवरी) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में समस्तीपुर पहुंचें. इस दौरान जिले को करीब 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. वही, आज 4.30 बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगा. कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा. लैंड फॉर जॉब मामले में में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने लालू परिवार के बाकी सदस्यों को इजाजत दी कि वे फरवरी में (1-25 फरवरी) के बीच कभी भी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हो सकते हैं, ताकि उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय किए जा सके.
Bihar News LIVE Update: समस्तीपुर को सीएम नीतीश ने दी सौगात
Samriddhi Yatra Nitish Kumar: समस्तीपुर में 827 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात.
Samriddhi Yatra Nitish Kumar : समस्तीपुर में 827 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात ! @NitishKumar #BiharNews pic.twitter.com/we4ZtSGFph
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar Breaking News Live: खाकी वर्दी ने निभाया इंसानियत का फर्ज
मोतिहारी में रेल पुलिस की मानवीय पहल और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां खाकी वर्दी ने अपनी संवेदनशीलता से एक नई जिंदगी को सुरक्षित दुनिया में लाने में अहम भूमिका निभाई. रेल पुलिस की मदद से महिला यात्री फूलजहां आलम की गोद में खुशियों की किलकारी गूंज उठी. नवजात को गोद में लिए महिला और मौके पर मौजूद रेल पुलिस कर्मियों के चेहरे पर संतोष और जिम्मेदारी निभाने की आत्मसंतुष्टि साफ झलक रही थी. यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि मानवीय मूल्यों की मिसाल भी पेश करती है.
Bihar News LIVE Update: बेगूसराय में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल
Begusarai News: बेगूसराय में आज ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस दौरान ई रिक्शा चालक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ई रिक्शा का चक्का जाम कर नगर निगम के मनमानी के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस हड़ताल के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर आंदोलन करते नजर आए, कई स्थानों पर चालकों ने रिक्शा पर सवार यात्रियों को उतारकर रिक्शा रोक दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई.
Bihar News LIVE Update: कार और टेम्पो की टक्कर, एक की मौत
Jehanabad News: जहानाबाद में एनएच-22 पर कार और सब्जी लदे टेम्पो में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में टेम्पो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सब्जी व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ाऊआ बाईपास की है.
Bihar News LIVE Update: समस्तीपुर में आज सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा
Samastipur News: समस्तीपुर में आज सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा, 877 करोड़ से जुड़ी 188 योजनाओं की सौगात.
समस्तीपुर में आज सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा… 877 करोड़ से जुड़ी 188 योजनाओं की सौगात#BiharNews #NitishKumar #SamriddhiYatra pic.twitter.com/h7BMtTy2fD
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: सुपौल में श्री श्याम बसंत महोत्सव का शुभारम्भ
Supaul News: सुपौल में श्री श्याम बसंत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है. श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित बसंत महोत्सव को लेकर आज भव्य निशान यात्रा निकाला गया, जो सुपौल के श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी तक पहुंची, निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालु एक जैसी पोशाक में श्री श्याम नाम का जय घोष करते हुए अपने आस्था के स्वरूप निशान ध्वज फहराते हुए पूरे शहर का परिक्रमा किया. इस निशान यात्रा में कोलकाता से आए मेहुल नृत्य नाटिका के कलाकारों के द्वारा बेहद आकर्षक झांकियां भी निकाली गई, जिसमें मुख्य रूप से श्री राधा कृष्ण व वीर हनुमान बाबा की झांकियां प्रस्तुत की गई.
Bihar News LIVE Update: 9 मार्च से शुरू होगा ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में मुकदमा
Land For Job Scam Case: 9 मार्च से शुरू होगा ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में मुकदमा, मीसा भारती, हेमा यादव ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार. लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव वीसी के जरिए जुड़े.
Bihar News LIVE Update: जहानाबाद पहुंचीं राजद नेत्री शिवानी शुक्ला, पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
Patna NEET Student Death Case: राजद नेत्री शिवानी शुक्ला पीड़िता के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. परिजनों से बातचीत के बाद शिवानी शुक्ला ने प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाया और निष्पक्ष जांच की मांग की.
Bihar News LIVE Update: बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक आज
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र से पहले आज बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक दोपहर 3 बजे होगी. परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सर्वदलीय बैठक करेंगे. सभी पार्टी के नेता सर्वदलीय बैठक में मौजूद रहेंगे.
Bihar News LIVE Update: मीसा भारती और हेमा यादव ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार
Land For Job Scam Case Update: मीसा भारती और हेमा यादव ने आरोपों को स्वीकार करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वो मुकदमे का सामना करेंगी. कोर्ट ने लालू परिवार के बाकी सदस्यों को इजाज़त दी कि वे फरवरी में (1-25 फरवरी) के बीच कभी भी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हो सकते है ताकि उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय किए जा सके. उन्हें पेशी से एक दिन पहले कोर्ट को इसकी जानकारी देनी होगी. 9 मार्च से जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में मुकदमा शुरु हो जाएगा.
Bihar News LIVE Update: लालू-राबडी ने बढ़ती उम्र का दिया हवाला, आज व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट
Land For Job Scam Case Update: लालू-राबडी ने बढ़ती उम्र और तेजस्वी ने खराब सेहत का हवाला देकर आज व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट
Bihar News LIVE Update: आज लालू फैमिली की होगी पेशी
Land For Job Scam Case Update: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकता है लालू परिवार, कोर्ट में औपचारिक रूप से तय किए जाएंगे आरोप.
Land For Job Case LIVE: आज लालू फैमिली की होगी पेशी… राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकता है लालू परिवार… कोर्ट में औपचारिक रूप से तय किए जाएंगे आरोप#LandForJobCase #BreakingNews #CourtHearing #LaluYadav #TejashwiYadav pic.twitter.com/Nbg3DE5Y5s
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: पटना नीट स्टूडेंट डेथ केस अपडेट
Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा मौत मामले में SIT ने कोर्ट की अनुमति के बाद केस में POCSO एक्ट जोड़ा है. FSL सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंडरगारमेंट से मिले साक्ष्य 18–21 वर्ष के युवक से जुड़े हैं, मामले में SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है.
Bihar News LIVE Update: बिहार में बदला मौसम का मिजाज
Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 30 जनवरी तक कई जिलों में कोहरे की संभावना
Bihar Weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज… 30 जनवरी तक कई जिलों में कोहरे की संभावना#BiharNews pic.twitter.com/YXeW28RJRc
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: बिहार कैबिनेट की बैठक आज
Patna News: आज 4.30 बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगा. कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा.
Bihar News LIVE Update: किराना दुकान में बेचते थे गांजा, दो दुकानदार गिरफ्तार
Masaurhi News: पटना के मसौढ़ी में पुलिस ने दहीभत्ता गांव में किराना दुकानों से गांजा बेचने के आरोप दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दुकानों से नशीला पदार्थ की बिक्री होती है. पुलिस पहुंची और दुकान में छापेमारी के दौरान सैकड़ों पुड़िया में रखा सात सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपियों पर करवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया.
Bihar News LIVE Update: तीन नाबालिग छात्राएं फ्लैट से बरामद
Jamui News: तीन नाबालिग छात्राएं पॉलिटेक्निक छात्रों के साथ फ्लैट से बरामद
जमुई-तीन नाबालिग छात्रा फ्लैट से बरामद… पॉलिटेक्निक छात्रों के साथ फ्लैट से बरामद#BiharNews pic.twitter.com/rBwkCbNdTJ
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत
Munger News: भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत. आठ रात और नौ दिन तक होगी यात्रा, 11 मार्च से होगी यात्रा की शुरुआत. चार ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम की विशेष तीर्थ यात्रा
मुंगेर : भारत गौरव ट्रेन से यात्रा की शुरुआत… आठ रात और नौ दिन तक होगी यात्रा… 11 मार्च से होगी यात्रा की शुरुआत… चार ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम की विशेष तीर्थ यात्रा#BiharNews pic.twitter.com/OiXRUg29nR
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार
Shekhpura News: शेखपुरा जिले की साइबर थाना पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में छापेमारी कर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत कुल तीन ठगों को गिरफ्तार किया गया है.
Bihar News LIVE Update: मधेपुरा में किशोरी से गैंगरेप
Madhepura News: किशोरी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात, प्यार का झांसा देकर लड़के ने साथियों संग दरिंदगी की
मधेपुरा : किशोरी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात… प्यार का झांसा देकर लड़के ने साथियों संग दरिंदगी की#BiharNews pic.twitter.com/PobabvJGBr
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 29, 2026
Bihar News LIVE Update: बेगूसराय में खतरनाक अजगर सांप
Begusarai News: बेगूसराय में उस वक्त इलाके में हड़कंप मच गया, जब एक खतरनाक अजगर सांप मिलने की सूचना सामने आई. अजगर के मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस विशालकाय और खतरनाक अजगर की एक झलक पाने को बेताब नजर आया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.