Bihar Breaking News: सम्राट कैबिनेट बैठक आज (मंगलवार, 20 मई) होनी निर्धारित है. इसमें युवाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है. दूसरी ओर बीपीएससी TRE-4 को लेकर अभ्यर्थी आज फिर से पटना की सड़कों पर उतरने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, छात्र नेता खुशबू की अगुवाई में TRE-4 की महिला अभ्यर्थी आज प्रदर्शन करेंगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट बैठक आज (मंगलवार, 20 मई) होनी निर्धारित है. कैबिनेट की यह बैठक पुराने सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में शाम 5:30 बजे से होगी. कैबिनेट बैठक के संबंध में ब्रीफिंग सूचना भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 5:45 बजे आयोजित की जाएगी. दूसरी ओर बीपीएससी TRE-4 को लेकर अभ्यर्थी आज फिर से पटना की सड़कों पर उतरने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, छात्र नेता खुशबू की अगुवाई में TRE-4 की महिला अभ्यर्थी आज सुबह 11 बजे से अपने हाथों में बेलन लेकर सड़कों पर निकलेंगी. इस दौरान पटना कॉलेज से डॉकबंगला चौराहे तक प्रदर्शन किया जाएगा.
Bihar News Today Live Updates: बिहार के अधिकांश जिलों में आज पड़ेगी भयंकर गर्मी
मौसम विभाग ने आज (बुधवार, 20 मई) भी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. दक्षिण और मध्य जिलों में 43 से 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. इन जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रोहतास और कैमूर जिले में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने इन दोनों जिलों में आज भयंकर गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है. उधर सीमांचल के सभी जिलों में मौसम का अलग अवतार देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने सीमांचल क्षेत्र में आज बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में तूफानी हवाओं और ठनका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.