—विज्ञापन—
सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार मई के पहले हफ्ते में हो सकता है। 4 मई से 10 मई के बीच मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। बिहार की सरकार में कुल 36 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। चर्चा हे कि सम्राट चौधरी गठबंधन के सभी दलों BJP, JDU, चिराग पासवान की LJP-R, जीतनराम की HUM, उपेंद्र कुशवाहा की RLM को भी मंत्री पद देंगे।
बिहार के सियासी सूत्रों के अनुसार, 36 पदों में से 16-16 मंत्रीपद भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार की JDU को मिल सकते हैं। 2 मंत्री पद चिराग पासवान की पार्टी को मिल सकते हैं। वहीं एक-एक पद जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दिए जाने की योजना है। विशेष उल्लेखनीय है कि यह अभी बिहार मंत्रिमंडल विस्तार का संभावित फॉर्मूला है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने फिलहाल सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री न बनने का फैसला भी उन्हीं का था। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में शामिल न होने का फैसला भी उन्हीं का है। क्योंकि वे खुद को कोई सरकारी पद संभालने योग्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे 3 मई से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और पश्चिमी चंपारण से यात्रा शुरू होगी।
JDU सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार को विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है। इसका फैसला भी जून महीने में होगा। निशांत कुमार जून महीने में विधान परिषद के सदस्य पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद तय होगा कि वह सरकार में भूमिका निभाएंगे या संगठन का हिस्सा बनेंगे। नीतीश कुमार के बाद निशांत ही JDU की पहचान और भविष्य हैं तो उनकी भूमिका अहम होगी।
निशांत कुमार की बिहार यात्रा 3-4 महीने जारी रहेगी। वे पूरे राज्य में संगठन की स्थिति का अनुभव लेना चाहते हैं। वे बिहार की यात्रा किसी बड़े पदाधिकारी के तौर पर नहीं करेंगे, बल्कि साधारण JDU कार्यकर्ता की तरह करेंगे। इस दौरान जहां-जहां वे जाएंगे, पार्टी के बड़े नेता उनके साथ जुड़ते जाएंगे। उनका मकसद पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क स्थापित करना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in