Bihar Chunav 2025 Live Update: निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों से अपील, कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता के साथ निभाएं भूमिका – Zee News

Bihar Election Live: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार (3 अक्टूबर) को पटना पहुंच चुके हैं. ज्ञानेश कुमार आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चुनावों की रूपरेखा तय करेंगे. वहीं  दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में 62 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा देने वाले हैं.
Trending Photos
Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार (3 अक्टूबर) को पटना पहुंच चुके हैं. चुनाव आयोग की ओर से आज मैराथन बैठकों का दौर देखने को मिलेगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी. राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक पटना के होटल ताज में होगी. इसमें भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, लोजपा-आर, रालोजपा, सीपीएम, माले, आप, बसपा समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. वहीं दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात देने वाले हैं. पीएम आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-सेतु योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना के पहले चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर EC की बैठक जारी
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी के साथ बिहार के Commissioners, IGs, DIGs, DEOs and SSPs/SPs के साथ समीक्षा बैठक जारी है.
Bihar Chunav 2025 Live: EC एक स्वतंत्र संस्था, जो भी फैसला लेगा, सबको मानना ​​होगा: विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच और मांग होती है, चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जो भी फैसला लेगा, सबको मानना ​​होगा. ‘अप्पू’ और ‘पप्पू’ (तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) दो नेता हैं, एक को मुख्यमंत्री और दूसरे को प्रधानमंत्री बनाते रहते हैं, वे संवैधानिक पदों पर बैठे हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते. जनता ने तय कर लिया है कि नेता वही बनेगा जिसने सेवक भाव से विकास किया हो, जिसने बिहारी शब्द को गाली से हटाकर गौरवान्वित किया हो.
 
Bihar Chunav 2025 Live: मुख्य चुनाव आयुक्त की बैठक को लेकर बोले संजय झा
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखी. बिहार में SIR हुआ है, और बिहार देश को दिखाएगा कि SIR कैसे होता है. हमने आग्रह किया है कि बिहार में एक चरण में चुनाव कराए जाएं. बिहार में कानून-व्यवस्था अच्छी स्थिति में है. अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं?
 
Bihar Chunav 2025 Live Updates: जननायक सम्मान चुराने की कोशिश हो रही- पीएम मोदी
बिहार के युवाओं संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को कर्पूरी ठाकुर को दिए गए ‘जन नायक’ सम्मान को छीनने की कोशिश करने वालों के प्रति सतर्क रहना चाहिए.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पटना के ताज होटल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दो चरणों में ही चुनाव कराने का सुझाव दिया. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से बुर्का पहना कर वोट डालने आने वाली महिलाओं की जांच करने की मांग की. जयसवाल ने सुझाव दिया कि अधिसूचना के 28 दिन के बाद कभी भी मतदान कराया जाएं.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जुड़ेंगे. इसके अलावा बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री ऊर्जा ऑडिटोरियम में मौजूद रहेंगे. बिहार के कई जिलों से छात्र और छात्राएं इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: सीएम नीतीश का जमुई दौरा रद्द
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमुई दौरा रद्द हो गया है. सीएम आज जमुई के बटिया जाने वाले थे. सीएम का जनसंवाद कार्यक्रम खास था, क्योंकि इसमें 50 साल से लंबित बरनार जलाशय परियोजना का शिलान्यास होना था. दौरा रद्द होते ही शिलान्यास कार्यक्रम पर पानी फिर गया. इससे लोगों में निराशा छा गई. अब सभी की निगाहें नई तारीख की घोषणा पर टिकी हैं.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार को पीएम मोदी देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात देने वाले हैं. पीएम आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-सेतु योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना के पहले चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: राजनीति दलों संग ज्ञानेश कुमार करेंगे बैठक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान चुनावी प्रक्रिया की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी. राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक पटना के होटल ताज में होगी. इसमें भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, लोजपा-आर, रालोजपा, सीपीएम, माले, आप, बसपा समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है.
Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ पटना में मौजूद हैं. वे शुक्रवार (3 अक्टूबर) की रात को पटना पहुंचे थे. वे आज मैराथन बैठकें करेंगे, जिसके बाद चुनाव का शेड्यूल तय किया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News