Bihar Election 2025 LIVE: मोकामा कांड को लेकर बिहार चुनाव गर्म, खेसारी के लिए प्रचार करेंगे अखिलेश – Hindustan

Bihar Election 2025 LIVE: पटना से मधुबनी तक सियासत गरम है और नेताओं की हलचलें लगातार तेज होती जा रही हैं। मोकामा में जन सुराज पार्टी के नेता दुलार चंद यादव की हत्या ने सियासी पारा और भी चढ़ा दिया है। एक दिन बाद ही पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज करते हुए दो गिरफ्तारियां कीं, जबकि इस केस में जदयू के कद्दावर नेता अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, राजद सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला रोजगार योजना के पैसे आदर्श आचार संहिता के बीच ट्रांसफर कर वोट प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने 7 नवंबर को होने वाले अगली किस्त के भुगतान पर भी सवाल उठाया है, जो मतदान से महज चार दिन पहले तय है।
इधर चुनावी रण में आज भी नेताओं की ताबड़तोड़ जुटान जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खेसारी लाल यादव के लिए चुनाव प्रचार का ऐलान किया और बीजेपी-नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था और नाकामियों को लेकर करारा हमला बोला। वहीं, खराब मौसम और हेलिकॉप्टर न उड़ पाने की मजबूरी के बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने 250 किमी का लंबा सड़क सफर तय कर समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में रोड शो और जनसंपर्क किया। बारिश से रैली रद्द हो गई, पर वो जनता से मिलने पहुंचे और प्रत्याशियों को जीत का संकल्प दिलाया। आज फिर मैदान में कई बड़े नेताओं की धुआंधार रैलियां और बयानबाजी देखने को मिलेगी। बिहार चुनाव को लेकर क्या क्या घट रहा है, पल पल के अपडेट के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
Bihar Election 2025 LIVE: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगी, जहां वे बेगूसराय के बछवाड़ा और खगड़िया के बेलदौर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। यह प्रियंका गांधी की बिहार में पहली चुनावी जनसभा होगी। बछवाड़ा सीट महागठबंधन के भीतर दोस्ताना संघर्ष वाली मानी जा रही है, जहां कांग्रेस के गरीब दास और भाकपा के अवधेश राय आमने-सामने हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News